आजमगढ़। आईजीआरएस प्रणाली के तहत दर्ज शिकायतों के निस्तारण में जनपद को पूरे प्रदेश में अक्टूबर माह में दूसरा स्थान मिला है।
प्रदेश सरकार ने जन समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए कई पैरामीटर तय किए है। इनमें हर स्तर पर समय के भीतर समस्या का समाधान, शिकायत कर्ताओं की संतुष्टि, असंतुष्टि वाले मामलों में कार्रवाई और उच्चाधिकारी के रूप के की गई कार्रवाई जैसे मानक शामिल हैं। अक्टूबर माह में जनपद को 90 अंक में से 89 अंक प्राप्त हुए हैं। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त 3287 शिकायत के सापेक्ष 3030, जिलाधिकारी कार्यालय पर प्राप्त 11388 शिकायतों के सापेक्ष 10564, भारत सरकार से पीजी पोर्टल से प्राप्त 849 के सापेक्ष 816, संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त 8821 के सापेक्ष 8607, आनलाइन प्राप्त संदर्भ 3969 के सापेक्ष 3689, शासन, राजस्व परिषद और निदेशालय से प्राप्त 11 के सापेक्ष 10, एंटी भू-माफिया संदर्भ से प्राप्त 400 के सापेक्ष 328, सीएससी और लोकवाणी के संदर्भ से प्राप्त 10 के सापेक्ष 10 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को इसी तरह से समय से आगे भी कार्य करने का निर्देश दिया है।