लालगंज (आजमगढ़)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के ताहिरपुर लहुवां गांव में शनिवार की शाम बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई। परिवार के लोग उसकी लाश लेकर घर चले गए। घर में कोहराम मचा हुआ है।
ताहिरपुर लहुवां गांव निवासी आकाश कुमार (15) पुत्र बुधिराम चार भाईयों में छोटा था। वह शनिवार की शाम सिवान में पशु चरा रहा था। इस दौरान बिजली गिरने से आकाश झुलस गया। परिवार के लोग जब तक उसे अस्पाल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक उसकी लाश घर पर थी। पुलिस को घटना की सूचना नहीं थी।