फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुलिस की मौजूदगी में बांटी गई यूरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। यूरिया लेने के लिए सोमवार की सुबह से ही किसान रेडहा पीसीएफ किसान केंद्र पर पहुंच कर लाइन में लग गए। लेकिन भीड़ को देखते हुए केंद्र प्रभारी को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के पहुंचने पर यूरिया खाद बांटी गई।
विज्ञापन

काफी दिनों से किसान केंद्रों पर यूरिया उपलब्ध नहीं थी तो किसान प्राइवेट दुकानों से महंगे दामों पर यूरिया खरीद रहे थे। रेड़हा पीसीएफ किसान केंद्र पर 500 बोरी यूरिया पहुंची तो सोमवार की भोर में ही बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। महिलाएं भी यूरिया लेने पहुंची थीं। जब केंद्र प्रभारी अमित सिंह केंद्र पर पहुंचे तो किसानों की संख्या देखकर वह यूरिया बांटने का तैयार नहीं हुए। इससे किसान आक्रोशित हो गए। किसानों के आक्रोश को देखते हुए सचिव को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। तब जाकर यूरिया का वितरण किया गया। एक आधार पर दो बोरी यूरिया दी गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व मुबारकपुर के किसान त्रिलोकीनाथ ने बताया कि 280 रुपये में यूरिया दी जा रही है। कुछ लोगों को पहले ही यूरिया उपलब्ध करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें