फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गड्ढों में दब गए 175 करोड़, अंडर ग्राउंड बिजली बदहाल

विज्ञापन
19 रैदोपुर कालोनी में खराब पड़ा जंक्शन बॉक्स। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। तारों के मकड़जाल से शहरवासियों को मुक्ति दिलाने के लिए 175 करोड़ से बिछाई गई अंडर ग्राउंड केबल से कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बंद हो गई है।
विज्ञापन

विभाग ओवरहेड केबल से विद्युत आपूर्ति कर रहा है। यही नहीं लोगों को कनेक्शन देने के लिए लगाए गए जंक्शन बॉक्स भी कई जगहों से गायब हो चुके हैं। जहां हैं भी तो वहां जंक्शन बॉक्स के दरवाजे ही गायब हैं। बड़े शहरों की भांति यहां के लोगों को भी हर मौसम में सामान्य दिनों की तरह निर्बाध बिजली मिलती रहे और तारों के मकड़जाल से छुटकारा मिले, इसके लिए सपा सरकार में वर्ष 2024 में नगर क्षेत्र में अंडर ग्राउंड केबल बिछाने का निर्णय लिया गया। पूरे शहर में अंडर ग्राउंड केबल बिछाने और लोगों को कनेक्शन देने और जगह- जगह जंक्शन बॉक्स लगाने के लिए शासन से 175 करोड़ रुपये जारी हुए।
मुंबई की पॉलीकैब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को केबल बिछाने का जिम्मा सौंपा गया। तीन साल बाद 2018 में काम पूरा करने के बाद कंपनी विभाग को हैंडओवर कर चली गई। उसके बाद आए दिन कहीं न कहीं फाल्ट होने लगे जिसमें कुछ फाल्ट तो बने लेकिन ज्यादातर फाल्ट नहीं बन सके। हाल यह है कि शहर के कई स्थानों पर अंडर ग्राउंड केबल से आपूर्ति बंद हो गई। यहीं नहीं जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण कई स्थानों से जंक्शन बॉक्स गायब हो गए हैं। जिन जगहों पर अंडर ग्राउंड से आपूर्ति हो रही है। वहां के जंक्शन बाॅक्स गिरते पड़ते किसी तरह से खड़े हैं। उनके दरवाजे भी गायब हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें