आजमगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने लोकसभा चुनाव-2019 के लिए तौनात जोनल और सेक्टर अधिकारियों में कुछ बदलाव किया है। विधानसभा अतरौलिया के लिए तौनात सेक्टर अधिकारी विजय कुमार के स्थान पर एई दिनेश कुमार द्विवेदी, जेडी प्रशिक्षण एसएन राम के स्थान पर जेई सिडको मनोज कुमार, एक्सईएन मनोज कुमार अग्रवाल के स्थान पर जेई लालमणि राम को तैनात किया गया है।
मुबारकपुर में सेक्टर अधिकारी बीके वर्मा के स्थान पर उफ निबंधक कृपाशंकर, शशिकान्त पाण्डेय के स्थान पर अरुण प्रकाश उप निबन्धक, प्रदीप कुमार के स्थान पर फरीदुद्दीन अपर सांख्यिकीय अधिकारी मत्स्य, विस आजमगढ़ में सेक्टर अधिकारी भानु प्रताप प्रजापति के स्थान पर संजय कुमार यादव उप निबन्धक, निजामाबाद में सेक्टर अधिकारी राम सजन के स्थान पर सुनील कुमार उप निबन्धक लालगंज, लालजी यादव के स्थान पर जितेन्द्र कुमार मणिक उप निबन्धक फूलपुर, विनोद कुमार यादव के स्थान पर अशोक कुमार द्वितीय अवर अभियन्ता लघु सिंचाई,संजय कुमार पाण्डेय के स्थान पर अनन्त प्रसाद उपाध्याय अवर अभियन्ता लघु सिंचाई को तैनात किया गया है। फूलपुर पवई में सेक्टर अधिकारी अवधेष कुमार चौधरी के स्थान पर दधिबल अवर अभियन्ता लघु सिंचाई, सर्वेन्द्र कुमार गुप्ता के स्थान पर रामानन्द अवर अभियन्ता लघु सिंचाई, सिकन्दर अब्बास के स्थान पर महेन्द्र सिंह अवर अभियन्ता लघु सिंचाई, दीदारगंज में सेक्टर अधिकारी चन्द्रभान सिंह के स्थान पर सुनील कुमार चौधरी अवर अभियन्ता लोनिवि, हरिमोहन सिंह के स्थान पर अनिल कुमार अवर अभियन्ता लोनिवि को तैनात किया गया है। लालगंज में सेक्टर अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह के स्थान पर पंकज सिंह अवर अभियन्ता लोनिवि, संतोष कुमार राम अवर के स्थान पर संजय कुमार यादव अवर अभियन्ता, मेंहनगर में सेक्टर अधिकारी राम बदन यादव के स्थान पर वंशी प्रसाद अवर अभियन्ता, मनोज सिंह के स्थान पर संदीप कुमार अवर अभियन्ता, रूपम सिंह के स्थान पर विजय कुमार अवर अभियन्ता लोनिवि, गिरीश चन्द्र चौधरी के स्थान पर शैलेश यादव अवर अभियन्ता लोनिवि को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया हैै। संबंधित अधिकारी मतदेय स्थलों का भ्रमण कर मतदेय स्थल के संबंध में निर्धारित प्रारूप पर सूचनाएं तीन दिनों के अन्दर एसडीएम को उपलब्ध कराएंगे।