आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों, लोकसभा संयोजक, प्रभारी, विधानसभा प्रभारी एवं संयोजक की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार अन्त्योदय के संकल्प को लेकर जन-जन तक विकास की ज्योति को पहुंचाने में लगी है। कमल ज्योति संकल्प अभियान सभी बूथों पर एक साथ 26 फरवरी को आयोजित होगा।
इसके तहत उज्ज्वला, स्वच्छ भारत मिशन, सौभाग्य ,प्रधानमंत्री आवास, किसान ऋण मोचन, आयुष्मान भारत और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करना है। 26 फरवरी को प्रत्येक बूथ के एक सार्वाजनिक स्थान पर कार्यकर्ता, लाभार्थी परिवार और आमजन कमल ज्योती संकल्प अभियान कार्यक्रम करेंगे। बूथों की टोलियां समर्थकों सहित लाभार्थी परिवारों में विकास की ज्योति प्रज्ज्वलित करेंगे। 28 फरवरी को सभी मंडलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। दो मार्च को सभी विधानसभाओं में विजय संकल्प बाइक रैली का आयोजन किया गया है। सभी बूथों से पांच बाइक वाले कार्यकर्ता निर्धारित स्थान पर एकत्रित होकर वहां से बाइक यात्रा निकालेंगे। डा.श्याम नारायण सिंह , रामपाल सिंह, जगत नारायण गौड़, पंकज सिंह कौशिक, पवन सिंह मुन्ना, विनोद उपाध्याय, हरिवंश मिश्रा, संजय यादव, विवेक सिंह सोनू, हरि प्रकाश राय, फूलचंद भारती, महेंद्र मौर्या सीता चौहान, मनीष सिंह, नागेंद्र पटेल, कुन्दन राय, विवेक निषाद, पदाधिकारी मौजूद रहे।