फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दुकान निरस्त किए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महराजगंज ब्लाक के ग्राम-महाजी देवारा जदीद के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ हिंद सेवा दल निषाद सेना के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में सोमवार को धरना दिया और कोटे की दुकान को निरस्त किए जाने और नई दुकान का आवंटन किए जाने की मांग जिलाधिकारी से किया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव राम प्रकाश निषाद ने कहा कि 28 जनवरी से दो फरवरी तक उक्त कोटेदार के खिलाफ धरना दिया गया था। विभागीय मिलीभगत के कारण दुकानदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब कि जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा जांच कराकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया था। धरना दिए जाने से नाराज कोटेदार तभी से कार्डधारकों को खाद्यांन का वितरण नहीं कर रहा है। वह निषाद समाज के लोगों का उत्पीडन ही नहीं बल्कि उनके साथ बदसलूकी करने से भी परहेज नहीं कर रहा है। न्होंने बताया कि इस दुकान पर अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी के तीन सौ राशन कार्ड है। ग्रामीणों ने दुकान को निरस्त कर दूसरी दुकान का आवंटन किए जाने की मांग जिलाधिकारी से किया है। धरने में नीतू सिंह, गुलाब, राधिका, सुनैना, कंचन निषाद, सोनारी देवी, मनीषा, लीलावती, किशुनी, सुनीता, रिया, विद्या देवी, सुशीला, कौशिल्या, समारी, श्रीपति सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें