फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे प्रधानमंत्री, देंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सौगात देने प्रधानमंत्री शनिवार की दोपहर 2.20 जिले में होंगे। इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री से लेकर, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों का जमावड़ा लगेगा। कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सरकारी अमला भाजपा नेताओं के साथ सारी रात मशक्कत करता रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ से गाजीपुर तक बनने वाले 354 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे जिसका 99 किमी का हिस्सा जनपद में पड़ रहा है का शिलान्यास जनपद के मंदुरी हवाई पट्टी पर करेंगे। प्रधानमंत्री 13.45 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से चलकर मंदुरी हेलीपैड 14.20 बजे पहुंचेंगे। 14.30 बजे से 15.30 बजे तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास और जनसभा होगी। इसके बाद वो वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संभवत: राज्यपाल राम नाइक भी उनके साथ आएंगे। सुबह से अधिकारियों ने मंदुरी हवाई पट्टी पर डेरा डाल लिया था।
विज्ञापन


इनकी भी रहेगी उपस्थिति
आजमगढ़। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सूबे के विभिन्न मंत्रियों का कार्यक्रम का पहुंचना जारी है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम भी आ गया है। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, दारा सिंह चौहान, सूर्य प्रताप शाही, ओम प्रकाश राजभर, राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी, सुरेश पासी, जय प्रकाश निसाद का कार्यक्रम भी पहुंच चुका है। इसके अलावा पूर्वांचल के सभी सांसद, विधायक और पार्टी के पदाधिकारियों के आने की सूचा है।

एक लाख की व्यवस्था, भाजपाइयों को दो गुने की उम्मीद
आजमगढ़।शासन की ओर से कार्यक्रम स्थल पर एक लाख लोगों आने की उम्मीद जताते हुए इनके बैठने और अन्य व्यवस्थाओं को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं, भाजपा की ओर से सिर्फ आजमगढ़ से दो लाख लोगों को रैली में ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक बूथ से 50 लोगों को लाने की योजना है । हर बूथ पर संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। मऊ और बलिया के लिए अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा रैली में अंबेडकरनगर, गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर और जौनपुर उस विधानसभा के लोग भी पहुंचेंगे, जिसकी सीमाएं आजमगढ़ जनपद से लगती हैं। लोगों को कार्यक्रम में ले जाने के प्रत्येक बूथ पर एक छोटा वाहन मुहैया कराया गया है। जनपद में पांच सौ बसें भी लगाई गई हैं। 10 हजार बाइकों की भी व्यवस्था की गई है। मऊ और बलिया जनपद को को दो-दो सौ बसें मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन


तीन लाख वर्ग फिट में लगेगा जर्मन हैंगर पंडाल
आजमगढ़। मंदुरी हवाई पट्टी पर होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा में मौसम को देखते हुए तीन लाख वर्ग फिट में जर्मन हैंगर पंडाल लगाया जा रहा था। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इसकी लंबाई 400 मीटर और चौड़ाई 88 मीटर की गई है। पंडाल ऐसा ही कि बारिश और धूप दोनों से पूरी तरह बचाव होगा। एक लाख लोगों को बैठने के लिए कुर्सियां पंडाल में लगाई गई हैं।

दोे स्विस काटेज और एक सेफ हाउस
आजमगढ़। कार्यक्रम स्थाल पर प्रदानमंत्री और मुश्यमंत्री के लिए दो स्विस काटेज का निर्माण किया जा रहा है। इसे सभी सुविधाओं से लैस रखा जाएगा। इसके साथ ही एक अस्थायी पीएमओ और सेफा हाउस भी बनाया गया है। जनसभा स्थल पर मंच और डी के बाद दर्शक दीर्घा में सबसे आगे वीवीआईपी, वीआईपी, प्रेस और महिला दीर्घा होगी। पूरे सभा स्थल को चार सेक्टरों और कई प्रकोष्ठों में बांट कर सभी के परभारी अधिकारी की तैनाती की गई है।

प्रत्येक मंडल में लगाए प्रचार वाहन
आजमगढ़। पीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद के प्रत्येक मंडल में प्रचार वाहन लगाए गए हैं। जनपद में भाजपा के कुल 32 मंडल हैं। इसके साथ ही होर्डिंग्स, पंफलेट, पोस्टर और बैनर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक की जा रही है।

होटलों से साथ ही लाज और धर्मशालाएं तक बुक
आजमगढ़। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान होने वाली वीआईपी मूवमेंट और अधिकारियों के आमद के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सभी प्रमुख होटलों, लॉज और धर्मशालाओं तक को बुक करा लिया गया है। कभी भी कोई रूम न बचा है। इस स्थिति में आम लोगों को रूम आदि लेने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

रद हुआ मधेसिया गांव का कार्यक्रम
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के लिए 14 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनपद कार्यक्रम में पहले शिलान्यास के लिए तहबरपुर थाने के पास मधेसिया गांव को चुना गया था। अधिकारियों ने उसका दौरा कर यही शिलान्यास की संभावना जताई थी। लेकिन इसे र द कर दिया गया है। अब प्रधानमंत्री मंदुरी से ही बटन दबाकर शिलान्यास करेंगे।

कोई भी सामान लेकर न करें प्रवेश
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी हवाई पट्टी पर 14 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान पंडाल में कोई भी सामान, पानी का बोतल, गुटखा, तंबाकू का पैकेट, चुनौटी आदि लेकर न प्रवेश करें। क्योंकि यह सब साथ लेकर चलने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी काले कपड़ों में कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंचेगा। स्लोगन लिखी दफ्तियों के साथ पहुंचने वाले लोगों पर भी रोक लगाने को कहा गया है।

कई मार्गों पर रूट परिवर्तन
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी हवाई पट्टीप्त पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा आयोजित होने की वजह से ट्रैफिक विभाग ने रूट डार्यवर्जन किया है। अंबेडकर नगर की तरफ से आने वाले वाहन देउरपुर बाजार से महराजगंज, बिलरियागंज, आजमगढ़ होतेे हुए मऊ, बलिया, गोरखपुर और गाजीपुर के लिए जाएंगे। वहीं आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर और गोरखपुर से जाने वाले वाहन भवरनाथ से जुनैदगंज, बिलरियागंज, महराजगंज, देउरपुर अतरौलिया होते हुए अंबेडकर नगर, फैजाबाद होते हुए लखनऊ की ओर जाएंगे। जबकि अंबेडकर नगर से जौनपुर की तरफ जाने वाले छोटे-बड़े वाहन बूढनपुर, अहरौला, फूलपुर होतेे हुए गुजरेंगे। वहीं सरायमीर मोहम्मदपुर से आने वाली गाडिय़ां फरिहां से चेकपोस्ट, रानी की सराय होते हुए गंतव्य स्थान को जाएंगे। रैली में शामिल होने के लिए निजामाबाद होते हुए मंदुरी पहुंचेंगी। जौनपुर, सरायमीर की ओर से आने वालझ्ी गाडिय़ां फरिहां, निजामाबाद, तहबरपुर से मंदुरी हवाई पट्टी पहुंचेगी। जबकि बलिया, मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ शहर से रैली की गाडिय़ां बैठौली, हाफीजपुर, जुनैदगंज, भवरनाथ होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगी। एसपी ट्रैफिक मो. तारिक ने बताया कि इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न बरर्दाश्त करने की चेतावनी दी गई है।

एसपीजी ने अपने हाथों में ली सुरक्षा की कमान
आजमगढ़। विश्व के संवेदनशील नेताओं की सूची में शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा की कमान एसपीजी के आईजी ने अपने हाथों में ले ली है। गोरखपुर जोन के जिलों की फोर्स को मंगाई गई। पीएम की सुरक्षा में पुलिस के अलावा पीएसी, आरएफ, एनएसजी कमांडो, आरपीएफ आदि की भी ड्यूटी लगाई गई है। नौ जिलों के एसपी, भारी संख्या में एएसपी, सीओ, इंस्पेक्टर आदि को तैनात किया जाएगा। एडीजी लखनऊ आशुतोष पांडेय और एसपीजी के आईजी एस .सुरेश खुद नजर रख रहे हैं।

आम लोगों के लिए बने छह गेट, चेकिंग के बाद प्रवेश
आजमगढ़। मंदुरी हवाई पट्टी पर आम लोगों को जनसभा स्थल तक प्रवेश के लिए छह द्वार बनाए गए हैं। वीवीआईपी लोगों को का प्रवेश वीवीआईपी लाउंज के पास स्थित मुख्य रास्ते से होगा। आम लोगों के लिए छह अस्थाई रास्ते हवाई पट्टी की दीवार को तोड़कर बनाए गए हैं। इन रास्तों से प्रवेश के लिए खड़ंजा आदि लगा दिया गया है। मेंटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश होगा।

लाभार्थियों के रूप में भी जुटेगी बंपर भीड़
आजमगढ़। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में वैसे लोग पहले ही लगभग एक लाख लोगों को लाने की बात कही गई। जनसभा स्थल भीड़ जुटाने के लिए प्रशासन की ओर से भी पूरा प्रबंध किया जा रहा है। आजमगढ़ के लावा, बलिया, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर और अंबेडकरनगर के जिलाधिकारियों को सूबे की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों जनसभा स्थल तक लाने का टारगेट दिया गया है। इसमें आजमगढ़ को 10 हजार और अन्य जनपदों को पांच हजार लाभार्थियों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। अग इतने लोग पहुंच जाते हैं तो भी इनकी संख्या 35 हजार के आसपास होगी। सभी जनपदों के अधिकारियों को लाभार्थियों लाने-ले जाने के साथ ही उनके खाने-पीने की सुविधा का ख्याल रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों से लाभार्थियों की सूची प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है।

आठ स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था
आजमगढ़। जनसभा स्थल के पास कुल आठ स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आजमगढ़, बलिया, मऊ और गाजीपुर की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग कंधरापुर-जयराजपुर मार्ग पर भट्ठे पास और एनएच-233 के एक लेन पर किया जाएगा। वीआईपी वाहनों की पार्किंग एनएच-233 स्थित गायत्री प्रोजेक्ट के प्लांट में होगी। अंबेडकरनगर और फैजाबाद की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग देवई रसूलपुर संपर्क मार्ग पर होगी। तहबरपुर की ओ्र से आने वाले वाहनों को नहर के पास पार्क किया जाएगा। इसके अलावा एनएच-233 के उत्तर में खाली स्थान और एफसीआई गोदाम के पास पार्किंग होगी।

यहां होगी बैरीकेडिंग
आजमगढ़। जनसभा के मद्देनजर मालवीय इंटर कालेज के सामने, जनसभा स्थल से 200 मीटर पहले, तिरुपति महाविद्यलय जाने वाले मार्ग के पास हाईवे पर, साधन सहकारी समिति मंदुरी, नहर के पास तहबरपुर लिंक मार्ग, चेतवा पुलिया के पास, भट्ठे के पास, वीआईपी गेट से 100 मीटर पहले पंप के पास, वीवीआईपी गेट के पास हाईवे पर, मंदुरी तिराहे परस भंवरनाथ चौराहे पर, देउरपुर-महारागंज रोड पर, बूढ़नपुर चौराहे पर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें