आजमगढ़। 14 जुलाई को मंदुरी में होने वाले प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी के आखिरी चरण में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जनसभा के आखिरी चरण में भाजपा नेताओं ने कहीं जनसंपर्क तो कहीं पदयात्रा निकालकर लोगों को रैली में पहुंचने का आमंत्रण दिया। शनिवार को प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद नगर में पदयात्रा निकाली। जिसके माध्यम से कार्यकर्ताओं ने नगरवासियों को जनसभा में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया। पदयात्रा सिविल लाइन से शुरू होकर बड़ादेव, चौक, पुरानी कोतवाली होते हुए पहाड़पुर तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। पदयात्रा में शामिल लोगों द्वारा मोदी का स्वागत है के नारे लगाए जा रहे थे। अखिलेश मिश्र ने कहा कि 14 जुलाई का दिन आजमगढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा। जनपद की जनता से अनुरोध है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भारी से भारी संख्या में पहुंचकर ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जयनाथ सिंह, शिवनाथ सिंह, श्रीकृष्ण तिवारी, डा. श्यामनरायन सिंह, ऋषिकांत राय, बहादुर चौबे, जर्नादन सिंह गौतम, अनुराग सिंह सन्नी, विनय गुप्ता, सुनील मिश्र, राकेश सिंह, विश्वजीत सिंह पालीवाल आदि उपस्थित थे। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र यादव और फूलचंद भारती ने संयुक्त रूप से फूलपुर पवई विधानसभा के मुंडवर, बख्शपुर, मेजवां, ऊदपुर, कनेरी, इटकोहिया, खुरासो, मानपुर, सतवहिया, जौमा, सुदनीपुर, चकनूरी,बैसा, कटार आदि गांवों का दौरा किया। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि शनिवार को रैली में पहुंच कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया। इस मौके पर भानू प्रताप, फूलचंद, गोविंद यादव, अमरनाथ बरनवाल, विजय सोनकर, सुधीर, राजेश, सत्य प्रकाश आदि उपस्थित थे। अमिलो प्रतिनिधि के अनुसार मुबारकपुर विधानसभा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा दुर्गविजय यादव और मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने हाईवे शिलन्यास समारोह में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किए। अमिलो, गूजरपार, सोनपार, टुनटुन मोड़, सिकंदर पुर, नैठी, विंदमठिया आदि गांव का दौरा कर लोगों से रैली में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर मंगल सिंह, सुदामा गोड़, अमित सिंह, धर्मेंद्र राजभर आदि मौजूद थे।
अतरौलिया। 14 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनपद आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पतालों, रोडवेज बसों, बाजार इत्यादि जगहों पर जन सपंर्क कर लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को आमंत्रण-पत्र दिया और सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताया। जितेंद्र सिंह, नीरज तिवारी, रमेश सिंह, हरिभान पांडे, तनय पांडेय, दिनेश मद्धेशिया, रिंकू मोदनवाल, श्याम बिहारी चौबे, अमन सिंह, नीरज सिंह मौजूद रहे।