फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन का समय बीता, फिर ठप किया सफाई कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगरपालिका क्षेत्र के आठ वार्डों में आउटसोर्सिंग से काम पर रखे गए सफाई श्रमिकों ने पांच माह के मानदेय न के लिए बुधवार को फिर से सफाई व्यवस्था ठप कर दी। आठ वार्डों में गंदगी के ढेर लगे हुए थे। नपा ईओ ने बताया कि टेंडर का कार्य पूरा हो चुका है। नए ठेकेदार द्वारा अब इन आठ वार्डों में साफ-सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगरपालिका क्षेत्र के आठ वार्डों सिधारी पूर्वी, पश्चिमी, मड़या, सर्फुद्दीनपुर, हरबंशपुर, सिविललाइन, रैदोपुर और नरौली की सफाई के लिए आउटसोर्स सफाईकर्मी रखे गए हैं। निविदा में अनियमितिता के कारण पूर्व का टेंडर जनवरी में निरस्त कर दूसरा टेंडर होने तक उन्हें सफाई कराने का निर्देश दिया गया था। इस बीच दूसरा टेंडर संतोष सिंह के नाम से निकला, लेकिन पालिकाध्यक्ष के ऐतराज पर निरस्त हो गया। नतीजतन सफाईकर्मियों ने पांच माह से मानदेय न मिलने की बात कहते हुए सोमवार को भी कूड़ा उठाने से इंकार कर दिया। प्रशासन ने भुगतान के लिए दो दिन का समय मांग कर सफाईकर्मियों को काम पर लौटाया था। दो दिन बाद मानदेय का भुगतान न होने पर सफाईकर्मियों ने बुधवार को पुन: कार्य ठप कर दिया।

नगरपालिका में 90 सफाई कर्मियों के लिए टेंडर का कार्य पूरा हो चुका है। संतोष सिंह के नाम से यह टेंडर निकला है। रही बात सफाईकर्मियों के मानदेय की तो जनवरी तक पूर्व ठेकेदार को सफाई कर्मियों को मानदेय का भुगतान करना है। फरवरी से मार्च तक दो महीने का भुगतान नगरपालिका प्रशासन करेगा। इसके बाद का भुगतान नए ठेकेदार को करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत कुमार भारती, एसडीएम सदर और अधिशासी अधिकारी नपा आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें