लाटघाट। प्रदेश सरकार द्वारा चुनावी वादे के अनुरूप की गई कर्जमाफी से किसानों में खुशी व्याप्त है। किसानों का कहना है कि इस कर्जमाफी से कृषि क्षेत्र का र ि तो नहीं बढ़ा लेकिन काफी सहुलियत मिली है।
लाटघाट क्षेत्र के तरौका गांव निवासी रमेश राय ने बताया कि सरकार की कर्जमाफी योजना से उन्हें काफी राहत मिली है। सरकार ने इस योजना के तहत 65 हजार का कर्ज माफ किया है। कर्जमाफी से काफी राहत मिली है। जोगिंदर राय ने बताया कि वह काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख का लोन लिया था। किन्ही कारणों से वह कर्ज जमा नहीं कर पाया। जिसके चलते वह काफी परेशान था। सरकार की योजना के तहत कर्ज माफ हो गया और अब वह नये सिरे से खेती में जुटे है। हरैया ब्लाक के पिहार गांव निवासी महातम सिंह पटेल ने कहा कि कर्जमाफी की योजना से किसानों को काफी लाभ हुआ है। खेती का रकबा तो नहीं बढ़ा है लेकिन चिंता मुक्त होकर खेती करने से अगली फसल अच्छी हो रही है। बैंक से एक लाख का लोन लिया था, जिसे सरकार ने योजना के तहत माफ कर दिया। पुराना कर्ज सरकार की योजना के चलते माफ होने से अब अगली फसल के लिए नया कर्ज मिलना आसान हो गया है।