फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरम पूरा कर भूल जाती है ट्रैफिक पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस, अभिभावक और कालेज प्रशासन तीनों कम उम्र के बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। बगैर हेलमेट पहनकर बाइक, स्कूटी आदि से छात्र-छात्राएं कालेज पहुंचती हैं। लेकिन इन्हें ना तो कभी अभिभावक टोकते हैं, ना ही कालेज प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई की जाती है। पुलिस भी छात्र समझकर उन्हें छोड़ देती है।
विज्ञापन

कालेजों में जाकर यातायात नियमों की जानकारी पुलिस और ट्रैफिक विभाग के लोग तभी देते हैं, जब शासन स्तर पर कोई अभियान चलाया जाए, या फिर नवंबर माह को यातायात माह के रुप में मनाया जाता है। इस मुद्दे पर सभी जिम्मेदार महज कोरम ही पूरा करते हैं। अभिभावक भी अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति सचेत नहीं दिखते। जिसका परिणाम है कि बगैर हेलमेट लगाए कम उम्र के छात्र-छात्राएं बाइक या स्कूटी से कालेज पहुंचते हैं। यातायात नियमों के अनुपालन के लिए कालेज प्रशासन की तरफ से भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती। ना ही कभी पेरेंट्स मीटिंग करके इस प्रमुख मुद्दे पर चर्चा ही की जाती है। धनाड्य घरों के लोग आधुनिकता की चकाचौंध में अपने बच्चों को उसी समय बाइक थमा देते हैं। जब उन्हें सड़क पर चलने की कोई जानकारी नहीं होती।
00000
कानून व्यवस्था के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन कराना पुलिस और ट्रैफिक विभाग का महत्वपूर्ण कार्य है। बगैर हेलमेट बाइक चलाने वाले, एक बाइक पर तीन लोगों के बैठकर चलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नियमों के अनुपालन के लिए पुलिस कालेज प्रशासन और अभिभावकों का भी सहयोग लेगी। - पीबी रामा शास्त्री, एडीजी, वाराणसी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें