आजमगढ़। मुख्यमंत्री समग्र गांव विकास योजना के तहत संपूर्ण विकास खंड के गांवों का चुनाव किया जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री ने इस योजना के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर शहीदों के गांव का चयन कर उसका विकास करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिला प्रशासन ने जनपद के शहीदों के 26 गांवों का चयन किया है।
मुख्यमंत्री समग्र गांव विकास योजना के तहत विकास खंडों में उन गांवों का चयन किया जा रहा है जो विकास से अछूते हैं। इन गांवों का विकास इस योजना के तहत किया जाएगा। अभी प्रशासन इन गांवों का चयन करने की कार्रवाई में जुटा हुआ ही था। तभी शासन की ओर से जिले के शहीदों के गांवों का चयन कर इस योजना के तहत गांव का विकास करने का निर्देश दे दिया गया। जिसके तहत अब जिला प्रशासन शहीदों के गांवों की सूची तैयार करने में लगा हुआ है। जिसके क्रम में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से जिले के शहीदों की सूची मांगी गई थी। जहां से जिले के 26 शहीदों के गांवों की सूूची जिला प्रशासन को उपलब्ध हो चुकी है। शासन शहीदों के गांवों का विकास कर उन्हें श्रद्घांजलि देना चाहती है। इसी के तहत शासन की ओर से यह निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए है।
00000000000000
शहीदों के गांवों की सूची
सदर तहसील के अवाव गांव निवासी शहीद सिपाही दुर्ग विजय सिंह, सिंहघवरी गांव निवासी शहीद सिपाही घुलभारी, समरौल गांव निवासी एनसीई हरि प्रसाद सिंह, करउत गांव निवासीहवलदार शेषनाथ सिंह, तुलसीपुर गांव निवासी गनर कृष्ण कुमार सिंह, रोशनपुर गांव निवासी कुक सतिराम प्रसाद, हरखपुर गांव निवासी सिपाही कसरत यादव, महराजपुर निवासी हवलदार महेंद्र कुमार उपाध्याय, लीलापुर निवासी सीएफएन सुनील कुमार पाठक, सगड़ी तहसील के बड़ागांव निवासी जेसी सौदागर सिंह, जूड़ारामपुर निवासी सिपाही सुनील कुमार सिंह, सपहापाठक गांव निवासी जीडीएसएम गुलाब, नत्थूपुर गांव निवासी सिपाही रमेश यादव और सिपाही रामसमुझ यादव, बघावर निवासी नायक जगदंबा सिंह, बछवल निवासी सिगमैन रामजन्म सिंह, करिखिया निवासी सिगमैन रामपति शुक्ला, भरगांव निवासी बीक्यूएमएच सत्यनारायण सिंह, मेंहनगर तहसील के जमीरपुर निवासी नायक अजीत सिंह, मौलिया निवासी पन्ना लाल यादव, दरोपुर निवासी गनर अखिलेश कुमार यादव, बीरभानपुर निवासी हवलदार राजकुमार राम, कम्हरिया निवासी डीएफआर शिवशंकर सिंह, बूढ़नपुर तहसील के मदियापार निवासी गनर भगवती सिंह, लालगंज तहसील के ददवला निवासी नायक शहजाद।
0000000000000
शासन की ओर से योजना के तहत चार बिंदुओं पर गांवों का चयन कर 20 फरवरी तक भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें एक बिंदु में शहीदों के गांव भी हैं। फिलहाल तहसीलों से शहीदों के गांव की सूचना आ गई है। यदि किसी शहीद के गांव का नाम छूट रहा है तो उसे भी शामिल किया जाएगा।
अभिषेक सिंह, सीडीओ