मुबारकपुर। भाजपा जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू के नेतृत्व में युवा नेता मुहम्मद सद्दाम के सौजन्य से मंगलवार को मुबारकपुर में मिलेनियम वोटर अभियान चलाया गया। जिसके तहत नगरपालिका कार्यालय परिसर में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले 150 लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया।
भाजयुमोर्चा नेता मुहम्मद सद्दाम ने बताया कि इस अभियान में 150 नए युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए है। इसी के साथ ही मुस्लिम सहित 250 लोगों को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई गई। इस मौके पर भाजयुमों के जिला संयोजक कमलेंद्र मिश्र, राहुल बरनवाल, हसन नसीम, विकास मिश्र, सोनू, रॉकी आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
राज्यपाल से अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग
मेजवां । फूलपुर सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के फूलपुर पवई विधानसभा अध्यक्ष शिवबदन निषाद के नेतृत्व में कार्यक्रम मंगलवार को तहसील परिसर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार जंगबहादुर यादव को राज्यपाल को संबोधित मांगो का ज्ञापन सौंपा।
शिवबदन ने कहा कि निषाद, मछुवारा, मांझी आदि जातियों कां अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए। जिससे कि इन जातियों को भी नौकरियों में लाभ मिले। जब कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्थगन आदेश भी खारिज है। मंत्रालय से इस संबंध में शासनादेश जारी है फिर भी तहसील प्रसासन मछुवारा समाज को गुमराह कर ओबीसी का प्रमाण पत्र बना रहा है । जो न्याय संगत नहीं हैं। उन्होंने ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार और प्रशासन निषाद समुदाय को उनके हक से वंचित करेगा तो अंबेडकरवादी की तरह निषादवादी लोग राजनैतिक हथियार से अपना हक लेंगे। इस मौके पर राम सूरत राजभर, राजमन बिंद, मोहन लाल बिंद, हरिलाल, सोहन लाल बिंद, कालिका निषाद, रामदेव आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो