आजमगढ़। जिला कृषि अधिकारी डा.उमेश कुमार गुप्ता ने प्रदेश सरकार की फसल ऋण मोचन योजनांतर्गत कर्ज माफी में प्रथम चरण का लाभ पाने वाले किसानों को सूचित किया है कि तहसीलवार कैंप लगाकर प्रमाण पत्र वितरण किए जाने की तिथि की घोषणा कर दी गई है।
निर्धारित की गई तिथि के अनुसार 22 सितंबर को मेंहनगर तहसील के लखराव पोखरा पर, 23 सितंबर को सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ विकास खंड परिसर में, 25 सितंबर को बूढ़नपुर तहसील के अतरौलिया विकास खंड परिसर में, 26 सितंबर को मार्टिनगंज तहसील के कृषक विद्यालय इंटर कालेज सर्वोदय नगर में, 27 सितंबर को फूलपुर तहसील के फूलपुर विकास खंड परिसर में, 28 सितंबर को लालगंज तहसील के श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय कालेज लालगंज में प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। उक्त सभी तहसीलों में प्रमाण पत्र वितरण का समय अपरान्ह 12 बजे से किया जाएगा। कृषि अधिकारी ने कहा कि इस योजना से संबंधित जानकारी कंट्रोल रुम के नंबर-05462269745 से अवकाश के दिनों को छोड़कर कभी भी प्राप्त किया जा सकता है।