फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नये मरीज मिले, एक जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। स्थानीय कस्बा समेत आसपास में मंगलवार को दो नये मरीज सामने आये। जिसमें एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया तो वहीं दूसरे को सीएचसी से ही दवा आदि देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

11 जनवरी से मुबारकपुर नगर पालिका क्षेत्र समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। पीलिया से अब तक छह की मौत हो चुकी है तो वहीं सरकारी रिकार्ड के अनुसार दो सौ से अधिक इसकी चपेट में है। मंगलवार को मात्र दो नये मरीज सामने आये, जिससे संभावना जतायी जा रही है कि अब पीलिया के प्रकोप पर कंट्रोल होने लगा है। नये मरीजों में शामिल पूरा ख्वाजा मुहल्ला निवासी 10 वर्षीय प्रिंस सोनकर पुत्र छोटे लाल की हालत कुछ गंभीर थी। जिस पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल चले गये। वहीं दूसरी मरीज पूरा खिजिर निवासीनी 16 वर्षीया शबनम खातून पुत्री मो. हारून में भी पीलिया के लक्षण थे, लेकिन हालत सामान्य होने के चलते सीएचसी से उसे दवा आदि देकर घर भेज दिया गया।
टीम ने किया पीलिया प्रभावित क्षेत्र का दौरा
पीलिया की चपेट में आकर सोमवार की शाम वाराणसी में इलाज के दौरान पिंकी सोनकर की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप की स्थिति व्याप्त है। डॉ. अफजल के नेतृत्व में स्वास्थ्य महकमे की एक टीम ने मंगलवार को पीलिया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान पीलिया से ग्रसित लोगों ने पूरी तरह से आराम करने और बाहर की तली-भूनी चीजो का सेवन न करने की अपील की गई। इसके साथ ही टीम ने लोगों से यह भी अपील किया कि पूरी तरह से पीलिया मुक्त होने तक पानी उबाल कर और उसमें क्लोरीन की गोली मिला कर ही पीये।
विज्ञापन

सफाई के नाम पर खुले पड़े नाले फैला रहे दुर्गंध
मुबारकपुर कस्बे में एक तरफ जहां पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है तो वहीं नपा प्रशासन ने सफाई के नाम पर कई नालों की पटिया खोल कर छोड़ दिया है। इतना ही नहीं नालों से निकाला गया सिल्ट भी अब तक नहीं हटाया गया है, जिससे उठ रही दुर्गंध ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। पूरा रानी वार्ड में सबसे बुरी स्थिति है। स्थानीय लोगों मुहम्मद रजा, मौलाना रजा नवाज, मास्टर मासूम अली, हाजी मुहम्मद शरीफ आदि का कहना है कि नाला खुला होने से उठ रही दुर्गंध परेशानी का सबब बन गई है। वहीं छोटे बच्चों के गिर कर चोटिल होने का भी खतरा उत्पन्न हो गया है। शिकायत करने पर नपा प्रशासन से सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें