फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब बनी सड़क पर मछलिया छोड़ जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सेंट्रल स्कूल हीरापट्टी जाने वाली सड़क की खराब हालत को लेकर आक्रोशित भारत रक्षा दल के पदाधिकारियों और शहरवासियों ने शुक्रवार को तालाब बनी सड़क में मछलियां छोड़कर विरोध जताया। अपने विरोध प्रदर्शन से प्रशासन को आइना दिखाने का काम किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि कालोनी और गांव को जाने वाली ये मुख्य सड़क है। इस पर बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होताी है। केंद्रीय विद्यालय का भी ये मुख्य मार्ग है। प्रतिदिन स्कूली बच्चे गिरते-पड़ते, गंदे कपड़े में स्कूल जाते हैं। मार्ग वर्षों से क्षतिग्रस्त है, अब तालाब का रूप ले चुका है। कई बार विरोध प्रदर्शन के साथ ही मांग पत्र भी सौंपा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अनोखा विरोध प्रदर्शन करके शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया गया है। भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि न्यायालय ने गड्ढा युक्त सड़कों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये आतंकवादियों से कम नहीं हैं। इसके बाद भी सरकार को शर्म नहीं आ रही है। प्रदर्शनकारियों में लल्लन सिंह, नरेन्द्र सिंह, रमेश, राजीव कुमार, सुमित मेहता, कौशल्या देवी, सुमित्रा देवी, रागिनी, सुनीता, रानी, सोमारी देवी, उमेश सिंह गुड्डू, मो. अफजल, जावेद अन्सारी, निशीथ रंजन तिवारी, सुनील वर्मा, सत्यदीप जायसवाल, धर्मवीर शर्मा, प्रदीप मौर्या, राजन अस्थाना, मनीष कृष्ण साहिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें