आजमगढ़। सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस की तरफ से वाई फाई चौपाल का आयोजन शुक्रवार को अतरौलिया और महराजगंज ब्लॉक में किया गया। मुख्य अतिथि स्टेट मैनेजर अजय प्रकाश चौबे ने वीएलई को वाई-फाई चौपाल के इंस्टालेशन, इसकी सर्विस और संचालन के बारे में बताया।
स्टेट मैनेजर ने बताया कि केंद्र सरकार हर ग्राम पंचायत में वाई फाई के माध्यम से इंटरनेट पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। ग्रामीणों को ग्राम पंचायत लेवल पर पीएमजी दिशा प्रोजेक्ट के माध्यम से डिजिटल ट्रेनिंग देकर टेक्नोलॉजी के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिला समन्यवक आशुतोष यादव ने बताया कि अभी तक लगभग 400 ग्राम पंचायतों में दिशा के माध्यम से लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। टेली लॉ के माध्यम से गरीब और वंचितों को कानूनी सलाह की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण नजदीकी जनसेवा केंद्र पर वीडियो कन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते है। अजय सिंह, सुनील प्रजापति, नवीन यादव, एजाज अहमद, हरि गोविंद तिवारी, अशोक यादव, सत्येंद्र यादव, आकाश मौर्य सहित कई वीएलई मौजूद रहे।