फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों को जागरूक करने के लिए कांग्रेस करेगी सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कांग्रेस दलित सुरक्षा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर उप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय पर डा. सुधाकर राम की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कार्यक्रम की सफलता की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्वी जोन के प्रभारी धनश्याम सहाय ने कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार के जनविरोधी नीतियों के चलते समाज का हर तबका परेशान है। भाजपा दलित वर्ग को छलने का काम कर रही है। दलित सुरक्षा को लेकर कांग्रेस गंभीर है। सम्मेलन के माध्यम से दलितों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। उप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव और आजमगढ़ मंडल के प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि दलित वर्ग का हित केवल कांग्रेस में है। उपाध्यक्ष डा. सुधाकर राम ने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग को ब्लाक स्तर पर संगठन मजबूत करना होगा। राजबलि राम, कुलदीप राम, प्रेमप्रकाश, पाचू राम पासवान, सिंगारी गौतम, रामप्रसाद, प्रमोद कुमार, रामजश जोगी, नीलू आजाद, संतोष गौतम, हरिश्चन्द गौतम, मुनई राम, विमला रंजना, बेचन राम, लालजी सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें