फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने के दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
धरने के दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

मेजवां। फूलपुर एसडीएम पर बार संघ के उपाध्यक्ष फूलचंद यादव से अभद्र ब्यवहार किए जाने के आरोप में अधिवक्ताओं ने विरोध में तीसरे दिन भी शुक्रवार को धरना देकर जुलूस निकाला। इस दौरान एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी किया।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष लालचंद यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पूरे तहसील परिसर में चक्रमण करते हुए उपजिलाधिकारी चैंबर में पहुंच गए। जहां वार्तालाप करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं बनी। बल्कि अधिवक्ता साथी के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर अधिवक्ता काफी उत्तेजित हो गए। काफी संख्या मे पुलिस लेकर कोतवाल रामायण सिंह मौके पर पहुंच गए। अधिवक्ता नारा लगाते सभागार वापस आए। लालचंद यादव ने कहा कि यह लड़ाई अब आर पार की हो गई है। पूर्व अध्यक्ष रामनारायण यादव ने कहा कि एसडीएम के कार्य व्यवहार से सभी वर्ग के लोग त्रस्त हैं। इंदुशेखर पाठक ने कहा कि एसडीएम के हस्तांतरण तक धरना जारी रहेगा। संचालन महामंत्री घनश्याम तिवारी ने किया। इस मौके पर अब्दुलअहद, चंद्रिका प्रसाद, मनोज कुमार, बृजराज यादव, कैलाशनाथ, देशराज, सतीश चंद, जिलेदार सिंह, नितिन सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन

- अंबुज राय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें