आजमगढ़। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक मंगलवार को नगर अध्यक्ष संत प्रसाद अग्रवाल की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला में हुई। जिसमें विद्युत कर्मियों द्वारा नगर के व्यापारियों के साथ की जा रही मनमानी को लेकर सात सूत्री प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के बाद जिलाधिकारी को व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा।
संत प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि आए दिन उच्चम न्यायालय के दिशा-निर्देशों और शासन के मानक के विपरीत विद्युत विभाग द्वारा मनमानी किया जा रहा है। बकाए बिल की वसूली के नाम पर व्यापारियों से वसूली की बात सामने आ रही है। जब व्यापारी द्वारा विरोध किया जाता है तो विभागीय कर्मियों द्वारा अनायास ही विद्युत कनेक्शन विच्छेदन कर दिया जाता है। बैठक के बाद जिलाधिकारी को का सात सूत्री ज्ञापन दिया गया। दिए गए ज्ञापन में व्यापारियों ने जिलाधिकरी से बड़े विद्युत बिल बकायादार को पहले नोटिस दिए जाने और समय पर बिल भुगतान न किए जाने पर कनेक्शन विच्छेदन किए जाने, विद्युत बिल बकाए के मामले में एक तरफा कार्रवाई नहीं किए जाने, विद्युत विभाग के किसी कर्मी के खिलाफ यदि कोई शिकायती पत्र दिया जाए तो उसकी प्राप्ति रशीद दिए जाने, बिना मीटर रीडर के जांच के बिल न दी जाए। स्थल पर जाकर मीटर रीडिंग लिया जाए, बिल को विद्युत उपभोक्ता के जमा बिल में जमा किया जाए न की बकाया बिल में समायोजित। उपभोक्ताओं को नियमित मासिक बिल उपलब्ध कराई जाने की मांग को लेकर सात सूत्री ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर सुआल प्रसाद गोंड, इरफान अहमद, संजीव कुमार गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता, शकील अहमद, ईश्वर सेठ, कमल कुमार गुप्ता, अशोक कांस्कार, अनिल शुक्ला, दिवाकर सेठ, मोहम्मद खलील, मनोज जायसवाल, गौरव अग्रवाल, अशीष सिंह सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। ब्यूरो