फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया गुरू गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। सिक्खों के दसवें गुरु गुरू गोविंद सिंह की 351वीं जयंती पर फूलपुर कस्बा के संगत जी गली स्थित गुरूद्वारा में सोमवार को प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सबद कीर्तन का पाठ कर कड़ा प्रसाद का वितरण किया गया। सबद कीर्तन में भाग लेने वाली संगतों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। अरदास के साथ ही लोगों ने कड़ा प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरूवात भृगुनाथ गुप्ता ने गुरू गोविंद सिंह के कृतिव एंव व्यक्तित्व पर प्रकाश डालकर की। इस मौके पर पिंटू सिंह सरदार, शोभनाथ, अनुपम, सिमरन, ज्ञान सिंह हलवाई, मिथलेश हलवाई, अनिल जायसवाल, हिमांशु, सागर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें