फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था सुधरने तक जारी रहेगा अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। बिजली कटौती के विरोध में चौक पर कांग्रेस नेता दिग्विजय गांधी का अनशन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अनशनकारियों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सोमवार को अवर अभियंता धीरज कुमार पटेल अनशन स्थल पर पहुंचे। कहा कि एक-दो दिन में बिजली सामान्य रूप से आना शुरु हो जाएगी। लेकिन अनशन कर रहे दिग्विजय गांधी ने कहा कि जब तक बिजली व्यवस्था ठीक नहीं होगी तब तक अनशन खत्म नहीं करेंगे। इस मौके पर आनंद बर्नवाल, अनिल, रामहित, श्रीनिवास पटेल, पिंटू, जयहिंद, आशुतोष तिवारी, रिंकू सिंह ,सोनू राय, रविंद्र यादव, राम सरन यादव, रमायन यादव, राम अधार यादव, राम बचन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



लाइनमैनों की लापरवाही से जला ट्रांसफार्मर
मेजवां। फूलपुर रोडवेज पर रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर सप्ताह में दो बार लोड पड़ने से जल चुका है। इसके चलते पांच हजार से अधिक घरों में अंधेरा पसरा हैं। लोग बिजली-पानी की समस्याओं से जूझ रहे हैं। कस्बावासियों ने चेतावनी दी है कि यदि यथाशीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो चक्का जाम और धरना-प्रदर्शन करेंगे। रोडवेज पर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बिजली विभाग की ओर से लगाया गया है। इससे शिव टाकीज, शिया आबादी और बाबा परमहंस गेट तक बिजली आपूर्ति की जाती हैैं। इसका दायरा लगभग पांच हजार घरों तक है। शुक्रवार को बिजली विभाग की ओर से नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था। लोगों ने संविदा पर कार्यरत लाइनमैन से बताया कि बंच केवल में फाल्ट हैं, लेकिन लाइनमैनों ने केबल की पेट्रोलिंग नहीं की। इसके चलते लगते ही ट्रांसफार्मर पुन: जल गया। कस्बे के अल्ताफ, मिनहाज, मन्नु, जुबैद, राकेश, चंदन ने कहा कि यदि ट्रांसफार्मर शीघ्र नहीं बदला गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संर्दभ में फूलपुर एसडीओ एमएस चौहान ने कहा कि ट्रांसफार्मर के लिए मांग की गई हैं। मंगलवार शाम तक नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें