लालगंज। विकास खंड के लालगंज तहसील परिसर में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह समिति उत्तर प्रदेश द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अनुसूचित जाति के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सांसद नीलम सोनकर और अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवाकर सेठ ने सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि दिवाकर सेठ ने कहा कि भाजपा के संस्थापक के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर यह आयोजन किया गया है। जिसमें अनुसूचित जाति के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरक्ष प्रांत शेषनाथ आचार्य ने कहा कि बाबा साहब को जन्म से मरण तक भाजपा ने साथ दिया। बाबा साहब पूरे समाज के लिए अपना जीवन समाप्त कर दिए। जिससे कि हमारे समाज के लोग प्रतिभावान बन सकें। लालगंज सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रतिभावान छात्र छात्राओं की पहचान कर उन्हें जो सम्मान दिया जा रहा है यह प्रदेश में पहली बार हुआ है। इस कार्यक्रम में लालगंज तहसील के श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, एसबी इंटर कालेज लहुआं कला, जनता इंटर कालेज मेहनाजपुर, यदुनाथ इंटर कालेज बहादुरपुर, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मईखरगपुर साहित दर्जनों विद्यालय के 445 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डा. बीके शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमनाथ सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह, पूर्व चेयरमैन उषा जायसवाल, रजनीश जायसवाल, संजय जयसवाल, योगेश सिंह, अशोक सोनकर, धर्मेंद्र सोनकर, त्रिभुवन सोनकर, यशवंत साहू, जे पी सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता झिनक राम ने किया।