फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटौती को लेकर लोगों में उबाल, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर से विद्युत आपूर्ति सही ढंग से न होने से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को केंद्र पर प्रदर्शन किया। विद्युत विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान लोगों ने विद्युत विभाग के जेई और एसडीओ का फोन किया। लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर से जुड़े गांव में वर्तमान में अंधाधुंध कटौती जारी है। 22 घंटे बिजली काट दी जा रही है। जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं में भारी रोष है। क्षेत्र के अशरफ अयाज, बबलू, धर्मेंद्र, जितेंद्र, सुनिल, अनिल, अभिषेक, आशीष आदि ने कहा कि क्षेत्र में विद्युुत आपूर्ति की व्यवस्था बेहद ही दयनीय है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी यह बताने वालों कोई नहीं है। कभी तो 24 घंटे बिजली गुल रहती है। लोगों ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यदि जल्द आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान लोगों ने एक्सईएन से वार्ता की। चेताया कि यदि दो-तीन दिन के अंदर में व्यवस्थाओं में सुधार न हुआ तो आंदोलन करेंगे।
फूलुपर। क्षेत्र में अघोषित कटौती से लोग परेशान है। इससे नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में लोगों में गुस्सा है। बिजली न मिलने से लोग पानी सहित अन्य समस्याओ को लेकर परेशान है। फूलपुर के नए पावर सब स्टेशन से मात्र चार से पांच घंटा ही बिजली मिल पा रही है। आधी रात के बाद बिजली कटौती शुरु हो जा रही है। जिसके चलते लोग रतजगा करने पर मजबूर है। उल्लेमा कौसिल के तहसील अध्यक्ष मो. आमिर ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने किए वादे से मुकर गई है। मानक के मुताबिक बिजली आपूर्ति नहीं किया जा रहा है। इसके विराध में बुधवार को 132 केवीए पावर स्टेशन गेट पर सुबह नौ बजे से धरना दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि यहां से भी बात नहीं बनी तो लखनऊ पहुंच मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

सगड़ी। तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन विद्युत उपकेंद्रों से इस भीषण गर्मी में महज चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे लोगों में भारी गुस्सा है। सरकार के सारे दावे फेल हो जा रहे हैं। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज, पटवध, जीयनपुर, अजमतगढ़, अमुआरी नरायनपुर, मऊ कुतुबपुर आदि विद्युत उपकेंद्रों से वर्तमान में महज चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। उस पर बिजली के आने-जाने का कोई समय नहीं है। क्षेत्र के मुकेश राय, रामवृक्ष सिंह, मनोज यादव, पप्पू, रामदरश सिंह, डा. मुश्ताक, मोहम्मद गुलाम रब्बानी, सुभान खान, माहताब आलम, महानंद सिंह, चंदन शर्मा आदि ीने कहा कि लोग प्रदेश में भाजपा की सरकार लाकर अब परेशान हैं, कहीं सुनवाई नहीं हो रही है
सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र में हो रही बिजली की अंधाधुंध कटौती को लेकर मंगलवार राजवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में लोगों ने उपजिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली आपूर्ति व्यवस्था नहीं सुधरी तो सड़क जाम कर वृहदअ आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर पूर्वांचल विकास आंदोलन के सूबेदार सिंह, जुल्फेकार अहमद, सुनील यादव, सुनील सोनी, हिमांशु जायसवाल, दीपू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें