फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों के जवाब तय करेंगे जिले का स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूरे देश में एक बार फिर जनवरी 2018 में स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाना है। जिसे लेकर जनपद में गतिविधियां तेज हो गई हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरवासियों और गांववासियों से पूछे गए प्रश्नों के आधार पर मार्क आवंटित किए जाएंगे। इस सर्वेक्षण के साथ ही स्वच्छता को लेकर प्रशासन युद्घस्तर पर तैयारियों में लगा हुआ है।
विज्ञापन

बताते चलें कि पूर्व जनवरी 2017 में भी स्वच्छता का सर्वेक्षण हुआ था, जिसमें जनपद स्वच्छता के मामले में 492 स्थान पर आया। इस रैकिंग में सुधार के लिए एक बार फिर से जनवरी 2018 में स्वच्छता सर्वेक्षण होना है। इसको लेकर सोमवार को गोरखपुर में पांच मंडलों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, देवीपाटन और फैजाबाद मंडल की नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जनपद में डिप्टी सीएम का कार्यक्रम होने के कारण आजमगढ़ नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी शामिल नहीं हुए उनके स्थान पर सेनेट्री इंस्पेक्टर बिसेन सिंह ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में हमें बताया गया कि स्वच्छता का सर्वेक्षण खुले में शौच से मुक्ति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कूड़े का सही तरीके से निस्तारण, सफाई व्यवस्था के आधार पर किया जाएगा। इसी के आधार पर नगरवासियों से सवाल पूछकर जनपद की रैकिंग की जाएगी।
आजमगढ़। आजमगढ़ नगरपालिका परिषद आजमगढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष थीं लेकिन योजना शुरू होने के तीन साल बाद भी वह मात्र सात वार्डों को ही ओडीएफ करा सकीं। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि हमने 15 दिनों में नगर के सभी 25 वार्डों को ओडीएफ करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसके तहत आठ सौ लाभार्थियों के खाते में शौचालय निर्माण की पहली किश्त के तहत 26 लाख रुपये भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

आजमगढ़। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार की देर शाम अधिकारियों की बैठक बुलाई। जिसमें 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के बारे में बताया। उन्होंने नगरपालिका और नगर पंचायत के लिए एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया। वहीं गांवों के लिए प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह को सौंपी। एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने बताया कि 15 सितंबर को कानपुर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को अपने क्षेत्र को ओडिएफ करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें