सगड़ी। कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय अजमतगढ़ में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा पर अधिक जोर देने की जरूरत है। सिर्फ इनको हौसला और अच्छी शिक्षा देने की जरूरत है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अधिकारी राजवंत सिंह ने कहा शिक्षा से समाज और देश का विकास हो सकता हैै। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता में कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आलेख प्रतियोगिता में कक्षा छह के शुभम ने प्रथम, कक्षा सात में सुधा कुमारी, कक्षा आठ में जागृति शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर वार्डेन प्रतिमा माधुरी, दीपचंद प्रसाद, विमल प्रकाश, संगीता मौर्या, जर्रार हुसैन, रामकरन, रीता सिंह, सरोज मौर्य, शालू सिंह, साधना सिंह आदि मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन डा. हरिकेश मिश्र ने किया।