फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा ओलंपियन अजय सहित 22 को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को नेहरू हाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष के तहत पिछड़ा वर्ग प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पिछड़ा वर्ग के 22 विशिष्ठ प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र के देवेंद्र यादव ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान उन्होंने पिछड़ा वर्ग के विशिष्ठ प्रतिभावान अजय मौर्या को पैरा ओलंपियन में देश का गौरव बढ़ाने, इंद्राज प्रसाद निषाद, अच्छेलाल निषाद, बिरजू चौहान को कृषि क्षेत्र में विशिष्ठ कार्य करने, दीपचंद मौर्य, हीरा शर्मा, रामअजोर यादव, फूलचंद्र, धर्मेंद्र राजभर, जयराम चौहान, सुरेंद्र राजभर, महेंद्र मौर्य, ओमप्रकाश पटेल, हरिभुवन यादव, रामचेत चौरसियाए, रानू प्रताप राणा को जीम एवं योग प्रशिक्षण के लिए सम्मानित किया। कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने कहा था कि राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है, सुशासन और विकास से अंत्योदय हमारा लक्ष्य है। उनके विचारों से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पिछड़ों, दलितों, शोषितों व वंचितो के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश जायसवाल, नगर अध्यक्ष भाजपा विनय प्रकाश गुप्त आदि ने संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री ब्रजेश यादव ने किया। इस अवसर पर घनश्याम पटेल, श्रीकृष्ण पाल, बाबूराम बिंद, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, लक्ष्मण मौर्या, अरविंद जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, रामाशीष पटेल, संचिता चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न
पल्हनी। डीएवी इंटर कालेज में शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी के अवसर पर मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तीसरा स्थान पाने वाले बच्चों ने भाग लिया। पं. दीन दयाल उपाध्याय वाद-विवाद प्रतियोगिता में भूमंडलीयकरण से फायदा कम नुकसान ज्यादा हुआ है था में पक्ष में राजकीय बालिका इंटर कालेज आजमगढ़ की मनीषा वर्मा और विपक्ष में डीएवी इंटर कालेज मऊ की आशमा खातून प्रथम रही। वहीं निबंध प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कालेज मऊ की जुल्फा हेलाल प्रथम रही। चित्रकला और पोस्टर में राजकीय इंटर कालेज बलिया के अलख कुमार प्रथम रहे। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ एपी वर्मा ने बताया कि मंडल स्तर पर विजेता को 12 सितंबर को राजकीय जुबली इंटर कालेज लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें