सठियांव (आजमगढ़)। नवनियुक्त प्रबंध निदेशक ने मंगलवार को दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव का निरीक्षण किया। इस दौरान एक लाख बोरी क्षमता वाले निर्माणाधीन गोदाम के निर्माण में धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की।
निरीक्षण करने पहुंचे प्रबंधक निदेशक सुरेश कुमार सिंह ने सबसे पहले केन कैरियर को देखा। लोडर, ब्वायलर हाउस और आटोमैटिक सिस्टम से चीनी के बोरे की सिलाई और गोदाम तक जाने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रबंध निदेशक को कर्मचारियों ने बताया कि ऐसी व्यवस्था पूरे प्रदेश के किसी चीनी मिल में नहीं है। अत्याधुनिक ब्वायलर और बगास कंपाउंड इतना बड़ा कही नहीं है। इसके बाद प्रबंध निदेशक ने कोजन प्लांट के साथ पूरे मिल परिसर के नक्शे का भी अवलोकन किया। कंट्रोल रूम में बैठकर बिंदुवार समीक्षा की। समीक्षा में निर्माणाधाीन गोदाम में 25 से 30 प्रतिशत कार्य होने पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान मिल मे हड़कंप की स्थिति बनी हुई थी।