फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना के तहत बनेंगी 16 ग्रामीण सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वित्तीय वर्ष 2020-21 के अंत में शासन ने जिला योजना के तहत जनपद के आठ विधानसभाओं की 16 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। इसमें सगड़ी विधानसभा की सर्वाधिक चार, सदर की तीन, लालगंज, निजामाबाद और मेंहनगर विधानसभा की दो-दो सड़कें शामिल हैं। इसके साथ ही बूढ़नपुर, फूलपुर और मार्टीनगंज की एक सड़क स्वीकृत हुई है। कुल 16 ग्रामीण सड़कों का निर्माण 401.08 लाख की लागत से किया जाएगा। निर्माण शुरू कराने के लिए 158.65 लाख की धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के संपर्क मार्ग एवं लघु सेतुओं के निर्माण के लिए जिला योजना के तहत प्रस्ताव बनाकर फरवरी माह में शासन को भेजा गया था। इसे शासन की मंजूरी मिल गई है। सगड़ी विधानसभा के हरई इस्माईलपुर अनूसूचित बस्ती से महरू तक, कुरसौली यादव बस्ती से बनकटा बजार तक, मुबारकपुर-मोहम्मदाबाद मार्ग से अहिरौली-ओझौली सेतु मार्ग, दान शनिचरा मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। बूढ़नपुर विधानसभा में गंगउर संपर्क मार्ग के निर्माण को स्वीकृति मिली है।
सदर विधानसभा में परसौली-छूटी कड़ी, मोहम्मदाबाद-मुबारकपुर मार्ग से प्यारेपुर संपर्क मार्गऔर ओदरा संपर्क मार्ग को स्वीकृति दी गई है। योजना के तहत लालगंज विस में चेवार पूरब और रोवांपार-तिलखरा सेखुशनामपुर संपर्क मार्ग को बनाया जाएगा। निजामाबाद विस में सरायसागर-मुस्तफाबाद संपर्क मार्ग से खुटिया, जहांगीरपुर संपर्क मार्ग को निर्माण को मंजूरी दी गई है। फूलपुर विधानसभा में सजई-बीबीगंज संपर्क मार्ग, मार्टीनगंज में कुशवां-लारपुर जोखू संपर्क मार्ग और मेंहनगर विधानसभा में जमालपुर यादव बस्ती एवं हसनपुर सोनवर्षा संपर्क मार्ग को स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन

उक्त संपर्क मार्गों के जर्जर होने से स्थानीय लोगों के साथ ही किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि फरवरी माह में इन मार्गों के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जल्द ही नियमानुसार इनका निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें