फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में 16 कंटेनमेंट जोन और बढ़ाए गए, 143 सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़कर 600 के ऊपर पहुंच गया है। इसके साथ ही जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिलाधिकारी ने 16 नए कंटेनमेंट जोन बनाने का भी निर्देश दिया गया। जनपद में वर्तमान 147 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि 26 जुलाई को जनपद में कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल की जांच रिपोर्ट आने के बाद राजस्व ग्राम करउक तहसील सदर, जायसवाल मोहल्ला वार्ड आठ डा. लोहियानगर फूलपुर, उत्तरी टोला यादव बस्ती रौनापार सगड़ी, मजरा सैनी बस्ती राजस्व ग्राम सिंघवारा सगड़ी, नाऊ बस्ती चुगुनपार सगड़ी, मजरा ठकुरान नुरूद्दीनपुर हिंदूपट्टी सगड़ी, मुख्य बस्ती बिशुनपुर बूढ़नपुर, मेंहनगर रोड तिराहा, बिंद्रा बाजार मेंहनगर, शिवशंकर मंदिर के पास कोडर अजमतपुर सदर, मारुति वर्कशाप वाली गली हरवंशपुर नगरपालिका आजमगढ़, प्राथमिक विद्यालय से डीहबाबा स्थान तक उकरौड़ा सदर, मोहल्ला बलुआ अमिलो मुबारकपुर, राजस्व ग्राम सलारपुर सदर, पंडितान बस्ती जहांगीरपुर निजामाबाद, पठान टोला वार्ड 12 सरीयमीर, फरहाबाद वार्ड सात निजामाबाद को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन किया जाएगा। अंदर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में सक्रिय कंटेनमेंट जोन की संख्या 143 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें