फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के लोगों को ठगा : अनिल कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को नेहरू हाल के सभागार में जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय संयोजक एवं यूपी प्रभारी अनिल कुमार सैनी तथा विशिष्ट अतिथि यूपी प्रभारी जोन रामगनेश प्रजापति मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को संबोधित पत्र मुख्य अतिथि को सौंपा गया। इसमें पिछड़ा वर्ग की गणना कराने की मांग शामिल रही।
विज्ञापन

अनिल कुमार सैनी ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पिछड़े समाज को सपना दिखाकर भाजपा सत्ता में आई थी। पिछड़े समाज के उत्थान के लिए कोई भी ठोस योजना नहीं चलाई। पिछड़े समाज का शोषण कर उनकी हालत को और बदतर कर दिया। पिछड़ों के दम पर ही 2019 के चुनाव में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। पिछड़ों का हित कांग्रेस में ही सुरक्षित है। मृत्युंजय मौर्य ने कहा कि पिछड़ा समाज भाजपा की दोयम दर्जे की राजनीति से ऊब चुका है। रामगनेश प्रजापति ने कहा कि पिछड़े समाज के दर्द को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समझ सकते हैं। भाजपा ने 2014 के चुनाव में पिछड़े समाज का सब्जबाग दिखाकर वोट ले लिया था। जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि पिछड़े समाज के लिए राहुल गांधी चिंतित है। कांग्रेस हर वर्ग, जाति की पार्टी है। लालती देवी, राजेंद्र सिंह लोदी, प्रीतम चौधरी, धर्मेंद्र निषाद, मुकेश राजभर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें