फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने में रिटर्न दाखिल करने को माना बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरकार ने इनकम टैक्स का स्लैब बढ़ाने के साथ ही व्यापारियों को रिटर्न भरने के लिए तीन महीने का समय देकर उन्हें राहत दे दी है। व्यापारी इससे काफी खुश है। उन्होंने इस बजट का तहेदिल से स्वागत किया है।
विज्ञापन

कंप्यूटर कारोबारी सौरभ डालमिया का कहना है कि पहले हमें हर महीने रिटर्न दाखिल करना पड़ता था। सरकार ने इसे तीन महीने में दाखिल करने की छूट देकर हमें काफी राहत पहुंचाई है। सरकार ने इस बजट में मध्यम वर्ग का खासा ध्यान रखा है।
होटल संचालक ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि सरकार का यह बजट व्यापारियों और मध्यम वर्ग के लिए हितकर है। सरकार ने व्यापारियों को हर महीने रिटर्न भरने से राहत दे दी है। ऐसा करने में उनका कई दिन का समय निकल जाता था। अब उन्हें तीन महीने में रिटर्न भरना होगा जिससे उनको काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

कपड़ा कारोबारी आशुतोष रुंगटा ने कहा कि सरकार ने इनकम टैक्स स्लैब में बढ़ोत्तरी करके बेहतर कदम उठाया है। इससे छोटे और मझोले कारोबारियों को फायदा होगा। पांच करोड़ आमदनी वाले कारोबारियों को रिटर्न दाखिल करने के लिए तीन महीने का समय देकर सरकार ने उनकी मुश्किलों को काफी हद तक कम किया है।
दवा कारोबारी रंजन राय ने कहा कि व्यापारियों के लिए ये बजट मिलाजुला है। इससे व्यापारियों को ज्यादा फायदा नहीं होगा। लेकिन इनकम टैक्स रिटर्न भरने में सहूलियत होगी। सरकार ने इनकम टैक्स स्लैब में बढ़ोत्तरी करके भी राहत देने का कार्य किया है। उम्मीद थी कि सरकार जीवन रक्षक दवाओं के दाम में कमी करेगी लेकिन वह नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें