आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय वेललैंड संरक्षण दिवस पर शनिवार को बर्ड फेस्टिवल का आयोजन बन विभाग की ओर से बड़ेला ताल पर किया गया है। आयोजन सुबह आठ बजे से शुरू होकर 12 बजे तक होगा। इसमें विभाग के अधिकारी जल, जीव-जंतु और ताल संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा सांसद नीलम सोनकर और विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव होंगी। ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद भी मौजूद रहेंगे। वेटलैंड दिवस पर समाज के सभी वर्गों को पक्षी जगत, आद्र भूमि संरक्षण की महत्ता के प्रति जागरूक किया जाएगा। विशेषज्ञ वक्ता इसके बारे में जानकारी देंगे। स्थानीय एवं स्कूली बच्चों की ओर से स्केचिंग, वाद-विवाद एवं अन्य प्रतियोगिताओं के साथ ही बर्ड वाचिंग फिल्म के प्रदर्शन के माध्यम से जन जागरूकता फैलाई जाएगी। पक्षियों का प्राकृतिक वास वेटलैंड होता है। इसलिए वर्ल्ड फेस्टिवल को विश्व आर्द्र भूमि दिवस पर मनाने का निर्णय शासन की ओर से लिया गया है, डीएफओ सुधीर कुमार, एसडीओ हरिशंकर शुक्ल ने सभी से बड़ेला ताल, ऊंची गोदाम पहुंचने की अपील की है।