फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

661 लाख आमदनी का बजट पेश करेगा एडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक आठ जनवरी को कमिश्नर जगतराज की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में प्रस्तावित महायोजना में होने वाले संशोधन और बजट को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। इसके साथ ही 661 लाख की आय और 667 लाख के व्यय का बजट भी पेश किया जाएगा। गत वर्ष प्राधिकरण ने लक्ष्य के सापेक्ष अधिक आय अर्जित की थी।
विज्ञापन

गत वर्ष हुई आजमगढ़ विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में 352 लाख रुपये की आय के साथ 201 लाख के व्यय के बजट रखा गया था। प्राधिकरण को लक्ष्य के सापेक्ष 427 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई। हालांकि शासन की ओर से अवस्थापना और आय की सभी धनराशि को प्रधानमंत्री आवास में खर्च करने के आदेश मिलने के बाद प्राधिकरण ने सही प्रस्तावित विकास कार्यों को रोक दिया था। इसलिए 201 लाख के व्यय लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 106 लाख की धनराशि खर्च की गई थी। भंवरनाथ पोखरे के विकास कार्य को भी रोक दिया गया था। इस बार प्राधिकरण की ओर से 661 लाख की आय और 667 लाख के व्यय का बजट तैयार किया गया है।
हालांकि व्यय के लिए निर्धारित पूरी धनराशि इस बार भी प्रधानमंत्री आवास पर ही खर्च होने के आसार हैं। इस बजट को आठ जनवरी को होने वाले आजमगढ़ विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। इसके साथ ही प्रस्तावित महायोजना में होने वाले संशोधन और बजट को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। एडीए सचिव बाबू सिंह ने बताया कि पिछली महायोजना में चिह्नित ग्रीन बेल्ट में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं होना है। शासन की ओर से नई महायोजना में एनएचएआई की नार्म्स के अनुसार ग्रीन बेल्ट के निर्धारण के आदेश दिए हैं। एनएचएआई की ओर से चाड़े रोड के किनारे 20 मीटर तक ग्रीम बेल्ट रखने का प्रावधान है।
विज्ञापन

इसी के अनुसार ग्रीनबेल्ट के निर्धारण की रणनीति बनाई जाएगी। वहीं, चौड़े सड़कों के किनारे बाजार स्ट्रीट की बात भी रखी जाएगी।बोर्ड में पारित प्रस्ताव के अनुसार कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही एडीए की ओर से भवन निर्माण एवं विकास उपनिधि 2016 और 2018 को एडाप्ट भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास के तहत कुल आठ सौ आवास बनाए जाने हैं, इसमें 432 आवास बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। बैठक का एजेडा सभी संबंधितों को प्रेषित किया जा चुका है। बैठक में बजट के साथ ही प्रस्तावित महायोजना में होने वाले संशोधन और बजट को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें