आजमगढ़। रोटरी क्लब आजमगढ़ के 50 वे सेवा वर्ष के अवसर पर पहाड़पुर स्थित श्री कृष्ण गौशाला में रोटरी मेला और रोटरी एक्सीलेंस अवार्ड का आयोजन सोमवार को किया गया। इस दौरान वर्ष 2018-19 रोटरी एक्सीलेंस अवार्ड से विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों को सम्मानित किया गया।
कला के क्षेत्र राजकुमार शाह और संतोष कुमार श्रीवास्तव, खेल के क्षेत्र में अजय मौर्य, शिक्षा के क्षेत्र में दीनानाथ लाल श्रीवास्तव, महिला सशक्तिकरण के लिए पूनम तिवारी, स्वच्छता-सफाई के लिए विनीत सिंह रिशू को रोटरी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहर के कई होटलों के स्टाल लगाए गए थे।
इनरव्हील की महिलाओं ने कई मनोरंजक खेल के स्टाल लगाए। रोटरी मेले का उद्घाटन शिवकांत द्विवेदी ने किया। जिलाधिकारी ने गौशाला की गायों की आरती की। उन्होंने गौशाला प्रबंधक को शासन से अतिशीघ्र अनुदान दिलाए जाने का आश्वासन िदया। रोटरी के असिस्टेंट गर्वनर चंद्रन अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन सुधीर अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मनीष रतन अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, सुंदरम अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, राजेद्र यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।