विकास खंड कोयलसा स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें देश में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, महंगाई, दलितों पर अत्याचार को लेकर चिंता व्यक्त की गई।
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार बेरहम हो चुकी है। जिसके अड़ियल रवैए से जनता त्रस्त है। डीजल पेट्रोल के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद भी आमआदमी को दोगुने से अधिक कीमत में तेल खरीदना पड़ रहा है। केंद्र सरकार के चार साल पूरे हो चुके हैं विकास के नाम पर सारे वादे झूठे साबित हो रहे हैं। जनता ठगा महसूसर कर रही है। इसका परिणाम आगामी लोकसभा चुनाव में जनता सूद समेत चुकाएगी। अहरौला ब्लाक अध्यक्ष सुनील सैनी ने कहा कि किसान मजदूर बेलगाम मंहगाई से आत्महत्या के लिए विवश है। यही हाल रहा तो आने वाले समय में देश फिर चीन जैसे देश का गुलाम बन जाएगा। इस मौके पर दिलीप, चन्द्रशेखर, प्रवीन, अशोक, सर्वेश, महेश, देवेश, भजुराम आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो