फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता दौड़ अभिषेक गुप्ता रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़/मार्टीनगंज। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्म शताब्दी के अवसर पर बुधवार को मिशन हास्पिटल के निर्देशक डा. अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सुखदेव पहलवान स्टेडियम से राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दौड़ को भाजपा नेता डा. अशोक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो सुखदेव पहलवान स्टेडियम से शुरु होकर बड़ादेव पर समाप्त हुई। जिसमें अभिषेक गुप्ता प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय और सुनील चौधरी तृतीय को डा.अशोक सिंह ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा देश की एकता अखंडता के पक्षधर थे। उन्होंने बताया कि जन्मशताब्दी के उपलब्ध में 28 अप्रैल को कौरा गहनी में मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस मौके पर संदीप सिंह, डा.अजीत पांडेय, अखिलेश सिंह, जोमी वर्गीस, आलोक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं तहसील क्षेत्र के कांवरा गहनी गांव से हेमवती नंदन बहुगुणा समिति के जिलाध्यक्ष साजिद खान आजमी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन की जयंती पर बुधवार को पांच किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा गांव से शुरू होकर तहसील मुख्यालय पर समाप्त हुई। गांव में हेमवती नंदन जन्मशताब्दी पर 28 अप्रैल को मुशायरे का भी आयोजन होगा। साजिद खान ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा के साथ-साथ यह क्षेत्र प्रथम सांसद एवं स्वतंत्रता सेनानी सीताराम अस्थाना, रमेश अस्थाना, उमाशंकर त्रिपाठी, डा. केदारनाथ मिश्रा की धरती है। रामकिशुन राजभर, मो. आरिफ, अब्दुल्ला, शाह आलम, मो. शाहिद, इसरार अहमद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें