फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता के बाद आंगनबाड़ियों की धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय पर हुई। इसमें प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अग्रिम सूचना तक धरना स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने बताया कि शासन के प्रतिनिधि बाल विकास पुष्टाहार महिला कल्याण मंत्री अनुपमा जायसवाल से प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई है। लखनऊ में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या, सरिता सिंह सहित सात लोगों ने शासन के समक्ष अपना पक्ष रखा। शासन की तरफ से मंत्री ने आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल को बताया कि आगामी कुछ महीने के लिए हड़ताल स्थगित किया जाए, ताकि मानदेय बढ़ाने के विषय में गठित कमेटी की प्रस्तावित रिपोर्ट पर विचार किया जा सके। प्रतिनिधिमंडल ने हड़ताल अग्रिम सूचना तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां एवं सहायिकाएं कार्य पर लौट जाएं और अगले निर्णय का इंतजार करें। पल्हनी ब्लॉक अध्यक्ष वन्दना पाठक ने कहा कि 17 सूत्री मांगों को लेकर 44 दिनों तक धरना दिया गया। इस अवसर पर कंचन यादव, त्रिरत्नप्रिया, संगीता गोंड, ममता निगम, लक्ष्मी गोंड, कंचन राय, शशिकला, सुनीता सिंह, सुमन सिंह, सर्वेश यादव, बीना, शकुन्तला मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें