फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगोष्ठी,

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। चिंतन-विचार केंद्र के तत्वाधान में प्रगतिशील कवि डा. शम्भूनाथ सिंह की जन्मशताब्दी पर रविवार की शाम राहुल नगर में पं. अमरनाथ तिवारी की अध्यक्षता में संगोष्ठी हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पं. सहदेव पांडेय सांकृत्यायन ने कहा कि डा. शंभूनाथ सिंह 1916 में देवरिया में पैदा हुए थे। वाराणसी संस्कृत विश्वविद्यालय और काशी विद्यापीठ में हिंदी विभाग के व्याख्याता और अध्यक्ष रहते हुए हिन्दी गीत काव्य के एक सशक्त हस्ताक्षर बने। वह समीक्षक, पुराविद् के साथ अच्छे नाटककार भी थे। पं. अमरनाथ तिवारी ने कहा कि जिस शैली में डा. शंभूनाथ सिंह ने नवगीत लिखा वह हिंदी साहित्य में ‘मील का पत्थर’ है।
रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि डा. सिंह कवि सम्मेलनों के गीतकार नहीं थे। उन्होंने देश-प्रेम और राष्ट्रीयता को अपनी गीत का माध्यम बनाया। इस मौके पर डा. श्रीनाथ सहाय, विजयधारी पाण्डेय, निषीथ रंजन तिवारी, रवींद्र त्रिपाठी, जनमेजय पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें