फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्त्री विमर्श और भ्रूण हत्या पर नाटक ने किया भाव विभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान पर आयोजित दो दिवसीय शैक्षिक मेला का शनिवार को भव्य समापन हो गया। इस दौरान स्त्री विमर्श और भ्रूण हत्या पर प्रस्तुत नाटक ने लोगों को भावविभोर कर दिया। दूसरे दिन भी शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों द्वारा प्रस्तुत मॉडल और अधिगम सामग्री लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीएमओ डॉ. एसके तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो दिवसीय शैक्षिक मेला के समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डायट परमहंस सिंह यादव ने कहाकि प्राथमिक शिक्षा गतिविधि आधारित होनी चाहिए। इसके लिए सभी शिक्षकों को प्रयास करना चाहिए ताकि प्राथमिक विद्यालयों में पढने वाले बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. एसके तिवारी ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता है। उन्हीं के बदौलत देश ऊचाईयों को छू रहा है। मेला के समापन अवसर पर दो उत्कृष्ट शिक्षक अरविंद कुमार राय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवगांव प्रथम और राजेश यादव प्राथमिक विद्यालय अंबारी प्रथम को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता डायट संदीप सिंह, बृजदेव यादव, वीरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ अनिता साइलस, परमहंस यादव, प्रियंका श्रीवास्तव समेत काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें