फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा में पकड़े गए 46 नकलची-मुन्ना भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हनी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड में हाईस्कूल की परीक्षा 22 फरवरी को ही समाप्त हो गई है। इस परीक्षा में आजमगढ़ मंडल में 46 नकलची और मुन्ना भाई पकड़े गए। वहीं मंडल में 98235 परीक्षार्थियों ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहिन संपन्न कराने के लिए पूरे प्रदेश में इस बार सरकार ने सख्त कदम उठाया था। सीसी टीवी की जहां पूरी परीक्षा में निगहबानी थी तो वहीं शिक्षा विभाग के उडनदस्तों के साथ ही प्रशासनिक टीम भी नकल रोकने में पूरी तरह से लगी हुई थी। सख्ती का परिणाम मंडल में हाईस्कूल की 22 फरवरी को खत्म हुई बोर्ड परीक्षा में देखने को मिला। मंडल में जिलेवार आजमगढ़ में 144244, मऊ में 69077 और बलिया में 118219 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें आजमगढ़ में सख्ती के चलते 41141, मऊ में 20314 और बलिया में 36782 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। संयुक्त शिक्षा निदेशक अनारपति वर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल रोकने में शिक्षा विभाग और प्रशासन काफी हद तक सफल रहा। नकल करने और कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई। जिसके चलते ही मंडल में पंजीकृतक 331540 परीक्षार्थियों में कुल 98235 परीक्षार्थियों ने परीक्षा ही छोड़ दी। वहीं शिक्षा विभाग के उडनदस्तो, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कई दर्जन भर विद्यालयों को डिबार करने की संस्तुति की। इसके साथ ही हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में मंडल में कुल 46 नकलची/मुन्ना भाई भी पकड़े गए। मंडल में हाईस्कूल की परीक्षा में सर्वाधिक 30 नकलची बलिया जिले में पकड़े गए। आजमगढ़ जिले में 12 और मऊ में 4 नकलची को पकड़ा गया। सभी नकलचियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने के साथ ही संबंधित कक्ष निरीक्षकों और विद्यालयों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें