फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकवरी को लेकर प्रधानों और सचिवों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। 89 ग्राम पंचायतों में अंबेडकनगर की प्राइवेट फर्म से 15 हजार रुपये में ट्राली और फावड़े की खरीदारी कर फंसे प्रधान और सचिव रिकवरी की बात सुन अधिकारियों के चक्कर काटने लगे हैं। हालांकि कोई राहत मिलती नहीं दिख उनमें हड़कंप की स्थिति है। उनकी ओर से दबे पांव खरीदारी के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, लेकिन कुछ कहने से इंकार किया जा रहा है। वहीं, जिलाधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों पवई और फूलपुर ब्लाक की ग्राम पंचायतों में अंबेडकर नगर की एक प्राइवेट फर्म की ओर से प्रति सफाईकर्मी 15 हजार रुपये लेकर मात्र दो हजार की ट्राली और फांवड़ा बांटे जाने और ग्राम पंचायतों की ओर से इसका भुगतान करने का मामले सामने आने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने इस पर रोक लगा दी थी। मामले की जांच शुरू करते हुए भुगतान की रिकवरी संबंधित प्रधान और सचिव से कराने की बात कही थी। फूलपुर के तो सभी 89 ग्राम पंचायतों में इसकी पेमेंट प्रधानों की ओर से की जा चुकी थी। प्रधानों का कहना है कि एक एडीओ पंचायत ने जिला पंचायती राज अधिकारी के आदेश का हवाला देकर प्रधानों से इस सामान के लिए 15 हजार के चेक कटवाए थे। ब्लाक और जिला स्तर के अधिकारी के दबाव में उन्होंने चेक काट दिए थे। कोई कमीशन भी नहीं मिला था। अब रिकवरी की बात सिर्फ उनसे की जा रही है। अब प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव चेक कटवाने वाले अधिकारी को ढूढ रहे हैं। सोमवार को कई प्रधान उन्हें ढूंढते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। वहीं, संबंधित एडीओ पंचायत जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में गए थे। वहीं इस संबंध में जिलाधिकारी सीबी सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतें सफाई आदि के सामान खरीदने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन खरादारी नियमानुसार करनी चाहिए। मामले में प्रधानों से रिकवरी के आदेश दिए जा चुके हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें