फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थल घोषित किए जाने को लेकर दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आजमगढ़ को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व नगर संयोजक मिथिलेश चौरसिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व नगर संयोजक ने सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि आजमगढ़ जनपद में पौराणिक स्थानों में सिलनी तट पर चंद्रमा ऋषि का आश्रम, दुर्वासा में दुर्वासा ऋषि, निजामाबाद में दत्तात्रेय का आश्रम, खुटौली में गुरु द्रोणाचार्य का आश्रम, आंवक में अवंतिकापुरी, पल्हना में पल्हमाश्वरी धाम, महराजगंज में बाबा भैरोनाथ का धाम, निजामाबाद में माता शीतला का धाम, और ऐतिहासिक गुरुचरण पादुका साहिब का दरबार है। वहीं महान विभूतियों में अयोध्याय सिंह उपाध्याय हरिऔध, राहुल सांस्कृत्यायन, अल्लामा शिब्ली नोमानी, कैफी आजमी ने जन्म लिया है। उन्होंने सरकार से पर्यटन स्थल घोषित किए जाने की मांग किया ताकि आजमगढ़ पर आतंकवाद के लगे कलंक को धोया जा सके। प्रतिनिधि मंडल में मोनू विश्वकर्मा, अखिल यादव, भानू प्रताप सिंह, रुद्र प्रताप पांडेय, रितेश सिंह, शशांक सिंह, गौरव सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें