फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी (ब्यूरो)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मध्यप्रदेश स्व. रामनरेश यादव का जन्मदिन शनिवार को अंबारी स्थित आरोग्य निकेतन में सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत स्व. रामनरेश यादव के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बाबूजी फूलपुर तहसील के आंधीपुर गांव के एक साधारण परिवार से संबंध रखते हुए शून्य से शिखर तक पहुंचने का कार्य किया। उन्होंने विधानसभा, लोकसभा सदस्य, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के अलावा विभिन्न पदों को सुशोभित किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबूजी को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर शाह इस्माइल, बलबीर सिंह यादव, मुन्नू यादव, सत्यप्रकाश मिश्र, सिकंदर यादव, विपिन पाठक, राजमणि, सूरज, नरेंद्र सिंह, रमेश यादव, पारसनाथ यादव, मधुसूदन, वीरेंद्र यादव, रामजग यादव, संजय सिंह, जगदीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें