फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिना मान्यता के संचालित हो रहे 133 मदरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में 133 मदरसे ऐसे हैं जिनकी उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता नहीं है। शासन के निर्देश पर वर्ष 2022 में हुई जांच में यह मामला सामने आया। जांच के बाद इसकी शासन को रिपोर्ट भी भेजी गई। लेकिन शासन से कार्रवाई के लिए विभाग को कोई पत्र न आने से आज भी यह मदरसे संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 387 मदरसे हैं। इसमें से 256 मदरसे आधुनिकीकरण योजना से आच्छादित हैं। जो मदरसे मदरसा शिक्षा बोर्ड से बिना मान्यता लिए संचालित हो रहे उनकी जांच करने के लिए शासन ने वर्ष 2022 में आदेश दिया था। ऐसे मदरसों की जांच करने के लिए जनपद की आठों तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी भी बनी थी। जांच के दौरान 133 मदरसे ऐसे मिले थे जिनकी मदरसा शिक्षा बोर्ड से किसी प्रकार की मान्यता नहीं है और वह बेरोकटोक संचालित किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद अल्पसंख्यक विभाग ने जिला प्रशासन के माध्यम से बिना मान्यता के चल रहे 133 मदरसों की रिपोर्ट शासन को भेजी थी लेकिन अभी तक इन मदरसों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई और न ही बंद कराया गया। आज भी यह मदरसे संचालित हो रहे हैऔर इसमें सैंकड़ों बच्चे पढ़ रहे हैं।
सदर तहसील में सबसे अधिक मदरसे
उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड से बिना मान्यता के सदर तहसील में सबसे अधिक मदरसे संचालित हो रहे हैं। जबकि सबसे कम मदरसे लालगंज में हैं। जांच के बाद पाया गया कि तहलील सदर में 46, निजामाबाद में 27, मार्टीनगंज में 23, सगड़ी में 16, फूलपुर और बूढ्नपुर में पांच-पांच, मेंहनगर में नौ व लालगंज में दो मदरसे बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

मदरसा शिक्षा बोर्ड से बिना मान्यता संचालित हो रहे मदरसों की जांच हुई थी। इसमें 133 मदरसे बिना मान्यता के पाए गए थे। इसकी रिपार्ट भी शासन को भेजी गई है। इन पर कार्रवाई के लिए अभी तक शासन से कोई पत्र नहीं आया है। - वर्षा अग्रवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें