फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक कर छात्रा ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। तरवां थाना क्षेत्र के टंडवा खास गांव निवासिनी एक युवती ने बृस्पतिवार को दिन में घर पर ही दुपट्टे से छत के चुल्ले से फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

टंडवा खास गांव निवासिनी सुप्रिया सिंह 20 स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को वह कालेज से घर लौटी और अपने कमरे में चली गई। मां राधिका किसी काम से पड़ोस में गई थी। सवा तीन बजे के लगभग मां वापस घर आयी तो बेटी को दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकता देख उसके होश ही उड़ गए। मां की चीख पर परिवार के अन्य लोग व ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। सूचना तरवां थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतका चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें