आजमगढ़। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ का प्रतिनिधिमंडल सांसद नीलम सोनकर से उनके आवास पर मिला। सांसद के माध्यम से शिक्षामित्रों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को चार सूत्रीय मांगो से संबोधित ज्ञापन दिया। अध्यादेश लाकर पुन: सहायक अध्यापक पद पर बहाल करने की मांग उठाई।
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष देवसी प्रसाद यादव के नेतृत्व में शिक्षामित्रों का प्रतिनिधि मंडल रविवार को सांसद नीलम सोनकर से मिला। सभी शिक्षामित्रों को अध्यादेश लाकर पुन: सहायक अध्यापक पद पर बहाल करने, समायोजन निरस्त होने से अवसाद ग्रस्त मृत शिक्षामित्रों के आश्रितों को सहायता और नौकरी देने सहित चार सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा। सांसद ने शिक्षामित्रों की समस्या को सुना। मंत्रालय में बात कर शिक्षामित्रों का खोया सम्मान लौटने का आश्वासन दिया। अलग से एचआरडी मंत्री के नाम पत्र भी लिया। कृष्ण मोहन उपाध्याय, हीरालाल सरोज, अशोक कुमार यादव, रामविजय यादव, अनिल यादव, संतराम, हरिकेश यादव, एके पंकज, स्वतंत्र ,विजय कुमार, निर्मला देवी, रवि वर्मा, मुन्ना राव, कन्हैया सहित अन्य शिक्षामित्र मौजूद रहे।