फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों को ढेर करेंगी वीरांगनाएं, 400 बालिकाएं प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के निर्देश पर प्रदेश में वीरांगना प्रशिक्षण अभियान चलाकर बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। शहर के अग्रसेन महिला महाविद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 400 बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षिकाओं और बालिकाओं का स्वागत किया। मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया। कहा कि बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे का प्रशिक्षण अति आवश्यक है। उन्होंने सरकारी की योजनाएं 1090, डायल-100 ,एन्टी रोमियो क्वाड, जनसुनवाई एप आदि के बारे में जानकारी दी। एसडीएम लालगंज प्रियंका प्रियदर्शी ने बालिकाओं को आत्मविश्वास बढ़ाने और खुद पर नियंत्रण रखने की सीख दी। मनचलों को सबक सिखाने, रोजगारपरक पढ़ाई करने और सामाजिक कार्यों में भी रुचि लेने का आह्वान किया। सीओ नगर अजय कुमार यादव ने कार्यक्रम की सराहना की। बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर भाजयुमो जिलाध्यक्ष और मुख्य प्रशिक्षक सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, प्रशिक्षक ज्ञानेन्द्र चौहान, दिनेश चौहान, अर्चिशा त्रिपाठी ने सिखाए। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानन्द राय, सौरभ राय, कमलेन्द्र मिश्रा मोनू, डॉ. निशा यादव, डॉ. वंदना द्विवेदी, डॉ. अर्पिता मिश्रा, डॉ. पूनम श्रीवास्तव, डॉ. रागिनी गौतम, डॉ. इंदुमती दुबे, डॉ. मधुरिमा अस्थाना, डॉ. अर्चना उपाध्याय, डॉ. मानवेन्द्र पाठक, डॉ. अवधेश मौर्या, सुनील अग्रवाल, वरुण राय, श्रीराम चौबे, अनुभव सिंह, मयंक कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। संयोजक निखिल राय ने आभार व्यक्त किया। संचालन अरविंद चौरासिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें