फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू डंपिंग की जांच करे खनन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में स्टाफ की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान कर-करेत्तर एवं राजकीय देयों की तहसीलवार वसूली की समीक्षा की गई। स्टाम्प एवं पंजीकरण, राजस्व उत्पाद शुल्क (आबकारी), वाहन कर एवं माल एवं यात्री कर तथा विद्युत कर एवं शुल्क की भी समीक्षा की गई। विद्युत विभाग के अधिकारी को कर एवं शुल्क की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

वानिकी एवं वन्य जीव, भू-तत्व धातुकर्म (खनन विभाग), लोक निर्माण विभाग (सड़क-पुल), नग विकास विभाग तथा कृषि मंडी समिति के राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। इसमें भू-राजस्व में माह का प्राप्ति प्रतिशत 37.63 और क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत 37.99, वाहन कर/माल एवं यात्री कर का क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत 99.46 पाया गया। खनन विभाग को क्रमिक प्राप्ति का प्रतिशत 32.56 होने पर वसूली में तेजी लाने को कहा गया। जिन-जिन स्थानों पर बालू की डंपिंग की गई है उन स्थानों पर जांच के निर्देश द़िए गए। भू-राजस्व की वसूली में तहसील मार्टीनगंज, विद्युत देय की वसूली में निजामाबाद, बैंकों के देयकों की वसूली में सदर, लालगंज तथा बूढ़नपुर, निजामाबाद, मेंहनगर तथा मार्टिनगंज, स्टाम्प देयकों की वसूली में सदर, सगड़ी, लालगंज, मोटर देयकों की वसूली में लालगंज तथा बूढ़नपुर, वसूली निर्धारित मानक से कम पाए जाने पर नाराजगी जताई। एडीएम ने कहा कि वसूली नहीं बढ़ेगी तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीआरओ आलोक कुमार वर्मा, उप संचालक चकबन्दी, सबी एसडीएम, तहसीलदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें